Golgappa Masala Water Recipe
Pani for Pani Puri :-
गोलगप्पा सभी लोगो को बहुत पसंद है। बाजार के बने गोलगप्पे के पानी में वो लोग बहुत सी ऐसी चीजे मिलाकर बना देते है जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते है। तो चलिए जानते है कि गोलगप्पे के पानी को कैसे बनाते हैं।
सामग्रीः
हरी पुदीना पत्ती,
धनिया पत्ती,
हरी मिर्च – 2,
जीरा पाउडर – 1 चम्मच,
हींग – 1 पिंच,
काला नमक,
सफ़ेद नमक,
सोठ पाउडर,
खट्टा करने के लिए – नीबू या अमचूर पाउडर,
बनाने की विधिः
सबसे पहले हरी पुदीना पत्ती और धनिया पत्ती को साफ़ कर धो ले अब मिक्सर में धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, काला नमक, सफ़ेद नमक, सोठ पाउडर, और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सी चला दे अब इसे मिक्सी में से निकालकर एक गहरे बर्तन में डाल दे अब इसमें 1 गिलास पानी डाल दे और अच्छे से मिक्स कर दे अब इसमें एक नीबू या फिर अमचूर पाउडर मिला दे अब आपका गोल गप्पे का पानी तैयार हैं।
Read More:-Top 10 Most Poisonous Snakes on Earth
0 comments:
Post a Comment